मानिकपुर में हाई स्कूल की कमी पर गरजी विधायक देवंती यादव, समाधान का दिया भरोसा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय&comma; मानिकपुर में शुक्रवार को छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को लेकर अहम पहल देखने को मिली। नरपतगंज विधायक देवंती यादव स्वयं विद्यालय पहुंचीं और छात्र-छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान छात्रों ने बताया कि मानिकपुर पंचायत में उच्च विद्यालय नहीं होने के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं&comma; कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय&comma; फुलकाहा में सीटों की कमी के कारण 8वीं पास कई छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक देवंती यादव ने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से भी बातचीत की और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बच्चों का भविष्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और सभी योग्य छात्रों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने मानिकपुर पंचायत में जल्द उच्च विद्यालय के निर्माण की दिशा में आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अररिया लोजपा पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार &comma;मुखिया प्रतिनिधि मानिकपुर रिकेश यादव&comma;मनीष रजक&comma;विनोद यादव पूर्व मुखिया अचरा&comma;अनमोल यादव&comma;रूबी कुमारी&comma; खुशबू कुमारी&comma;वीणा देवी&comma;सुधा देवी&comma;बैजू यादव&comma;संजय सुमन&comma;बबलू सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। विधायक ने अभिभावकों और छात्रों को भरोसा दिलाया कि छात्रहित सर्वोपरि है और क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लाइन डे पर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, समाधान के निर्देश

राज्य के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की खेती के विस्तार की कवायद शुरू

कैंपस प्लेसमेंट में चमके सत्तार मेमोरियल कॉलेज के छात्र, दक्षेस इंटरव्यू में कई छात्रों