लापता बच्चा बरामद : महिला ने बच्चे को छोड़कर भागी, पुलिस ने की गिरफ्तारी!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&comma; राकेश<&sol;strong>  नालंदा बिहारशरीफ के वार्ड नंबर 30 के बिचली खंदक धोबी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 135 से घर लौटते समय 22 महीने का बच्चा सुर्याशु कुमार गुम हो गया था। इस सूचना के प्राप्त होते ही पुलिस ने बच्चे की खोज शुरू की और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया। 14 अगस्त 2024 को&comma; सुर्याशु कुमार के पिता संतोष कुमार के आवेदन पर बिहार थाना में कांड संख्या 632&sol;24 दर्ज किया गया। बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बच्चे की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। दो दिनों के प्रयासों के बाद&comma; एक महिला&comma; जो हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी और बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिखी&comma; की पहचान की गई। सुर्याशु को लेकर महिला को सकुनत चौक से ऑटो में और हाथ पकड़कर जाते हुए देखा गया था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिला का स्पष्ट फोटो प्राप्त कर उसे आस-पास के थानों और प्रशासनिक ग्रुपों में भेजा गया ताकि उसकी पहचान की जा सके। 18 अगस्त 2024 को&comma; महिला ने बच्चे को सकुनत चौक के पुल वाला रोड पर छोड़ दिया और फरार हो गई। महिला को पकड़ा गया और बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे को छोड़ने का प्रयास किया था। महिला मानपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस की पूछताछ और सत्यापन के बाद यह प्रतीत होता है कि मीडिया में बच्चे की चोरी की सूचना और महिला की फोटो की व्यापक प्रसार के कारण उसने बच्चे को छोड़ने का निर्णय लिया। पुलिस ने पांच दिन के भीतर कड़ी मेहनत कर बच्चे की बरामदगी सुनिश्चित की और महिला को पकड़ लिया। आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश