नाबालिग लड़की पहुँच गई राँची, आरपीएफ ने पकड़ा..!

<p><strong>राँची&colon;<&sol;strong> बिहार के बेगूसराय के बरौनी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की पिता के डांटने से नाराज होकर राँची आ गई। यह लड़की गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस से राँची पहुंची थी और रेलवे स्टेशन पर भटक रही थी। आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की इस पर नजर पड़ी तो लड़की से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि वह घर से नाराज होकर माता-पिता को बिना बताए चली आई है। इसके बाद उससे माता-पिता का मोबाइल नंबर लिया गया। उन्हें सूचना दे दी गई है। किशोरी को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>राजधानी में छूट गए थे वाल आर्ट के रोल&comma; आरपीएफ ने खोज कर यात्री को सौंपा-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>इधर&comma;राजधानी एक्सप्रेस में लोहरा कोचा के रहने वाले एक यात्री का वाल पर लगाने वाला रोल छूट गया था। तीन रोल छूटे थे। इनकी कीमत 4000 रुपये के आसपास है। ये रोल लोहरा कोचा के रहने वाले इमरान खान का था। इमरान ने इसकी सूचना आरपीएफ को देकर रोल की तलाश करने की बात कही। इसके बाद आरपीएफ ने राजधानी एक्सप्रेस में रोल की तलाश की और इमरान खान को हटिया रेलवे स्टेशन बुलाकर रोल सौंप दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तीसरे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन–2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पत्रकार शशि भूषण कुमार

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी शो IIJS का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया