मंत्री ने कोविड पर रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा

&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list"><li><em><strong>खर्च नहीं कर पाने व आईसीयू बेड चालू नहीं करा पाने पर जताई नाराजगी<&sol;strong><&sol;em><&sol;li><&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड रोकथाम की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार व कोविड नियंत्रण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और उसे दुरुस्त कराने पर खास जोर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वर्तमान में उपलब्ध कुल ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या के बारे में पूछने पर सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि कुल 174 छोटे व 86 बड़े सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस पर मंत्री ने सवाल किया कि न सिलेंडर की कमी है न बेड की&comma; तो फिर समस्या क्या हैं &quest; मरीज परेशान हो रहे हैं&comma; ऐसा नहीं चलेगा। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ध्यान दें। उन्होंने पिछले वर्ष कोविड संक्रमण के दौरान शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए धन&comma; संसाधन व उसके उपभोग के बारे में पूछा तो सीएमओ ने विभाग से सूचना मंगाकर बताया कि पिछले वर्ष एसडीआरएफ मद में 1 करोड़ 80 लाख&comma; पंचायती राज मद में 2 करोड़ 50 लाख&comma; शासन द्वारा 10 आईसीयू बेड&comma; विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद व विधायक निधि से 1 करोड़ 96 लाख एवं विभिन्न कंपनियों द्वारा सहयोग के तौर पर 18 वेंटीलेटर मिले थे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ एसडीआरएफ मद में शासन ने धन भेजा है। पिछले वर्ष का धन अभी उपलब्ध हैं&comma; खर्च नहीं हो पाया हैं । आक्सीजन प्लांट के लिए आज टेंडर खुल रहा हैं। बहुत जल्द यह स्थापित होगा। खेल मंत्री ने कहा कि इतने धन और संसाधन के बावजूद अभी तक वेंटीलेटर और आईसीयू बेड क्रियाशील क्यों नहीं हुआ &quest; कहा&comma; &&num;8216&semi;उस धन से अभी तक सुविधाएं शुरू न होने के दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।&&num;8217&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>बैठक में ही प्रमुख सचिव व कमिश्नर से की बात<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खेल मंत्री ने मीटिंग हॉल से ही मुख्य सचिव&comma; प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व कमिश्नर से वार्ता कर हालात से अवगत कराया। कहा कि सारे विवरण के साथ अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री जी को दूंगा। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही जैसे सुविधाओं के लिए मिले धन खर्च नहीं कर पाना&comma; वेंटीलेटर व आईसीयू चालू नहीं करा पाना आदि से सरकार की छवि खराब हो रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>सुधार होने तक जिले में ही रहूंगा<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री श्री तिवारी ने फोन से जिलाधिकारी से बात की। जिलाधिकारी ने सारी व्यवस्थाएं एक सप्ताह में सही करने को कहा। मंत्री ने साफ कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा&comma; मैं जिले में ही रहूंगा। मीटिंग में यह भी निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट से जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया जाए। बैठक में सिकंदरपुर विधायक संजय यादव &comma; जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू &comma; राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि संजय सिंह&comma; लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रतिनिधि अमन कुमार&comma; एडीएम रामआसरे&comma; एएसपी संजय कुमार&comma; नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह&comma; सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद&comma; एसडीएम सदर राजेश यादव&comma; सहित कोविड ड्यूटी से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय