दिल्ली सरकार में मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> दिल्ली सरकार में खाद आपूर्ति विभाग एवं वन्य पर्यावरण वन्य जीव के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख्त साहिब के जत्थेदार प्रधान ग्रंथी भाई बलदेव सिंह जी सिरोपा प्रदान कर गुरु घर का आशीर्वाद दिया। भाई बलदेव सिंह ने श्री गुरु गोविंद जी के बाल काल की जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं का दर्शन कराया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; वरीय उपाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा&comma; कनीय उपाध्यक्ष गुरबिंदर सिंह ने स्मृति चिन्ह&comma; गुरु जी से जुड़ी ऐतिहासिक पुस्तक और कृपाण देकर स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपस्थित मीडिया कर्मी को संबोधित करते हुए कहा कि एन डी ए की सरकार में बिहार विकास कार्यों का मिसाल पेश कर रहा है। जेपी सेतु पटना साहिब के लिए लाइफ लाइन सिद्ध हो रहा है। स्वच्छता के मामले में पटना महानगर लोग सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। ये तीन गुरुओं की नगरी है हम राष्ट्र के विकास के लिए गुरु जी से प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर पटना महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश&comma; अजय सिंह चप्पू&comma; अधीक्षक दलजीत सिंह&comma;दमनजीत सिंह रानू&comma; विनय कुमार&comma; नीरज मिश्रा&comma; शानू मिश्रा&comma; मो&period; फिरोज&comma; प्रेम सिंह राजेश टिल्लू उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार