मंत्री हुआ कोरोना पॉजिटिव विधायक को चढ़ा चैता का ख़ुमार

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> एक तरफ भाजपा से बलिया सदर विधायक और राज्य मंत्री आन्नद स्वरूप शुक्ला कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिनका इलाज लखनऊ के कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है। वही दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच भाजपा के बैरिया विधायक का जन कार्यक्रम चल रहा है। दरअसल बलिया के बैरिया क्षेत्र स्थित पी०एन० इंटर कालेज दुबे छपरा का एक वीडियो वायरल हुआ है जहाँ किसी कार्यक्रम के दौरान बैरिया विधायक मंच से लोक गीत चैता गाते नज़र आ रहे है वही उनके लोक गीत पर सैकड़ो समर्थक भगवा गमछा लेकर झूमते नजर आ रहे है।जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कोरोना महामारी को जोड़ते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। जहां एक तरफ शासन-प्रशासन कोरोना के बढ़ते ग्राफ को लेकर एक बार फिर मास्क&comma; गमछा और रुमाल मुह पर लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर जोर दे रही है। तमाम स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ भाजपा से बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का ये वायरल वीडियो कई सवाल खड़े करते है। जब शासन और जनता का प्रतिनिधत्व करने वाले ही शासन के आदेश को नही मानते तो जनता क्या करे ये न केवल एक बड़ा सवाल खड़ा करता है बल्कि ऐसी तस्वीरों लेकर प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह लगता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

जनता दरबार में 09 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम