नई सोच, नए संकल्प के साथ नए साल की शुरुआत का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच की साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक श्रृंखला के तहत वाल्मी परिसर में एक सशक्त सामाजिक नाटक का मंचन किया गया&period; महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक &OpenCurlyDoubleQuote;प्लानिंग से चलेंगे तो बेहतर होगा साल” ने दर्शकों को नए साल में सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। नाटक की शुरुआत अमन कुमार के स्वरबद्ध गीत &OpenCurlyDoubleQuote;आए नए साल की ये घड़ी&comma; होठों पर अब सबकी मुस्कान है&period;” से हुई&comma; जिसने माहौल को जीवंत बना दिया&period; इसके बाद कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से यह बताया कि नया साल केवल जश्न और पार्टी तक सीमित नहीं होना चाहिए&comma; बल्कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए ठोस संकल्प और सही योजना जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नाटक में यह संदेश उभरकर सामने आया कि यदि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हो&comma; समय का सही प्रबंधन करे और रोजमर्रा के कार्यों की पूर्व योजना बनाए&comma; तो न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि समाज और देश की तस्वीर भी बदली जा सकती है&period; नए साल में नई आदतें अपनाने और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई&period; वरीय रंगकर्मी महेश चौधरी ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छी सेहत&comma; सीमित मोबाइल उपयोग&comma; समय का सदुपयोग&comma; परिवार को समय देना और हर परिस्थिति में सकारात्मक बने रहना ही सच्चे अर्थों में नए साल का संकल्प होना चाहिए&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नाटक में कलाकारों के रूप में महेश चौधरी&comma; सौरभ&comma; करण&comma; अमन&comma; नमन&comma; प्रमोद&comma; श्रीकांत&comma; देव दर्शन&comma; मो&period; शोएब कुरैशी एवं अंशी ने प्रभावशाली भूमिका निभाई&period; नुक्कड़ नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा और इसे नए साल के लिए प्रेरणादायी बताया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण