गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रकृति के संरक्षण का दिया गया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार <&sol;strong>&colon; &&num;8216&semi;गंगा स्वच्छता पखवाड़ा&&num;8217&semi; के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति&comma; शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी &comma; शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया&comma; बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त&comma; अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं&comma; बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा&comma; &&num;8220&semi;जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे&comma; तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी&comma; शेखपुरा&comma; जिला योजना पदाधिकारी&comma; शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच