श्री सनातन धर्म सभा का सदस्यता अभियान विधिवत शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>तलवाड़ा&comma; प्रवीण सोहल।<&sol;strong> कार्यकारी प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर&comma; सैक्टर-2&comma; तलवाड़ा टाउनशिप के परिसर में श्री सनातन धर्म सभा के सदस्यों की हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 27 अप्रैल 2025 से 10 जून 2025 तक श्री सनातन धर्म सभा का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा&comma; तथा सदस्यता अभियान के उपरांत विधिवत चुनाव कराएं जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यकारी प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सभा का सदस्यता अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है जो सनातन धर्म&comma; संस्कृति और संस्था को मजबूत बनाने में मदद करेगा। कार्यकारी महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि तलवाड़ा ब्लाक के जो नागरिक सनातन धर्म के प्रति समर्पित हैं तथा इस संस्था के कार्यों में योगदान देना चाहते हैं&comma; वे इस सदस्यता अभियान में शामिल होकर सनातन धर्म सभा के सदस्य बन सकते हैं। आज मां कमाक्षी देवी धाम के महंत राजगिरी जी के सानिध्य में सनातन धर्म सभा के कार्यकारी प्रधान राजेश शर्मा तथा मनोज कुमार ने प्रोफैसर हर्ष महता सहित तलवाडा ब्लाक के 11 नागरिकों को सनातन धर्म सभा के सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बदमाशों का आतंक : कार से टक्कर मारकर युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से घर में घुसकर हमला

विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

नौ मुकदमे, 50 गज का अवैध मकान पर अपराधी पर चला पुलिस का बुल्डोजर