संपतचक में महिला सरगम बैंड के सदस्यों को दिया गया सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> संपतचक नगर परिषद&comma; वार्ड-14 एकतापुरम &lpar;भोगीपुर&rpar; अवस्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट छत्रपति शिवाजी ग्रींस परिसर मे 78वाँ स्वतंत्रता दिवस पर वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव बाबू द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम मे पद्मश्री सिस्टर सुधा वर्गीस के &&num;8220&semi;नारी गुंजन&&num;8221&semi; संगठन द्वारा मार्गदर्शित महादलित &lpar;रविदास&rpar; समाज के महिलाओ द्वारा संचालित बिहार की प्रथम बहुचर्चित &&num;8220&semi;सरगम महिला बैंड&&num;8221&semi; के कलाकार सदस्यो ने अपनी बैंड पर देश भक्ति संगीत प्रदर्शन से भारी संख्या मे उपस्थित तमाम वृद्धजनो&comma; महिलाओ&comma; पुरुषो&comma; छात्र-छात्राओं को भाव विभोर व मंत्रमुग्ध कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर &&num;8220&semi;सरगम महिला बैंड&&num;8221&semi; के सभी महादलित महिला कलाकार सदस्यो को निर्माणाधीन &&num;8220&semi;सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय&&num;8221&semi; मे समाजसेवी सुखदेव बाबू&comma; पूर्व विधायक अरुण मांझी&comma; शांति मांझी&comma; प्रेमचंद सिंह&comma; मुकेश सिंह&comma; नीतीश कुमार&comma; मुकुल कुमार&comma; बिनय कुमार&comma; अभिषेक कुमार सिंह&comma; सतीश सिंह मुन्ना&comma; पुजा सिंह&comma; खुशबू कुमारी&comma; ममता सिंह&comma; विकास कुमार&comma; सुरेश पासवान&comma; मनीष गुप्ता&comma; रामकृष्ण&comma; विजय सिंह&comma; कुन्दन कुमार&comma; सामाजिक कार्यकर्ता विनेश पासवान एवं शिमान्सु कुमार ने सम्मानपूर्वक वस्त्र उपहार देकर सम्मानित किया। एकतापुरम मे बहन-बेटी के तरह सम्मान के साथ उपहार पाकर सरगम बैंड के कलाकार सदस्यो ने भावुक होकर सभी से आशीर्वाद मांगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समाजसेवी सुखदेव बाबू ने कहा कि &&num;8220&semi;सरगम महिला बैंड&&num;8221&semi; के कलाकार सदस्य सबिता देवी&comma; पंचम देवी&comma; लालती देवी&comma; सोना देवी&comma; सावित्री देवी&comma; छठिया देवी&comma; बिजान्ती देवी&comma; मांती देवी&comma; डोमनी देवी एवं अनिता देवी हमारी बहन-बेटी समान हैं। इनलोगो ने अभाव व उपेक्षा के बावजूद विपरीत परिस्थिति मे संघर्ष करके आत्मनिर्भर बनकर अपना पहचान बनाया है। इन बहादुर बेटीयो ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया है और बिहार का नाम रौशन किया है। मजबूत इच्छा-शक्ति और कठिन परिश्रम के बलपर अमिताभ बच्चन के शो &&num;8220&semi;कौन बनेगा करोड़पति&&num;8221&semi; मे भी अपनी कला का प्रदर्शन कर बिहारी मान सम्मान व पहचान का लोहा मनवा चुकी है। इनपर समाज को गर्व है। इलाके मे इस आयोजन का सराहनीय चर्चा है तथा लोग समाजसेवी सुखदेव बाबू&comma; पूर्व विधायक अरुण मांझी समेत आयोजनकर्ताओ को धन्यवाद दे रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप