सुरीली आवाज खामोश : आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मुंबई&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब सात दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली इस महान कलाकार को शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। दुनियाभर में उनके चाहने वाले उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे थे&comma; लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की है। आशा भोसले के निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से भारतीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है। आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी के अलावा कई भारतीय व विदेशी भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अद्भुत गायकी ने उन्हें विश्वभर में पहचान दिलाई। भले ही आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं&comma; लेकिन उनके गाए गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘यलो डे’

एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

लाइन डे पर एसपी यातायात ने की समीक्षा बैठक, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर