अररिया में बनेगा मेडिकल कॉलेज, फारबिसगंज में एयरपोर्ट : सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤ªà¥€à¤¯à¥‚ष कुमार प्रियदर्शी <&sol;strong>&colon; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अररिया के फारबिसगंज स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में कहा कि बिहार में अपराधियों और घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। उन्होंने अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;07&sol;img-20260707-wa00155629077378648526748-547x365&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-88384" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्टेट हाई-वे पर निजी वाहनों से टोल नहीं<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>CM ने स्पष्ट किया कि स्टेट हाई-वे पर सिर्फ कॉमर्शियल गाड़ियों से टोल टैक्स लिया जाएगा। आम आदमी के निजी वाहनों को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि टोल को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>4&period;53 लाख में से 4&period;25 लाख आवेदनों का निष्पादन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बताया कि सहयोग शिविरों में अब तक 4 लाख 53 हजार 62 आवेदन मिले&comma; जिनमें से 4 लाख 25 हजार 660 का निष्पादन हो चुका है। अररिया में 7&comma;130 में से 6&comma;845 और हरिपुर पंचायत में 259 में से 245 आवेदनों का निष्पादन हुआ है। लापरवाह अफसरों को 12&comma;869 को पहला&comma; 340 को दूसरा और 13 को तीसरा नोटिस भेजा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हर माह दूसरे मंगलवार को सीएम सुनेंगे लंबित मामले<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम ने कहा कि सहयोग शिविर में जिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ या आवेदक को आदेश गलत लगता है&comma; उसका निपटारा हर माह के दूसरे मंगलवार को पटना में मुख्यमंत्री स्तर पर किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बड़ी घोषणाएं &colon; 125 यूनिट फ्री बिजली&comma; हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>पेंशन बढ़ी&colon; विधवा&comma; दिव्यांग&comma; वृद्धजनों की पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये की गई।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>फ्री बिजली&colon; सभी परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली। सौर ऊर्जा से अतिरिक्त उत्पादन पर बैंक खाते में पैसे मिलेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>शिक्षा&colon; 15 जुलाई तक शेष 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज। सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल और कोचिंग की व्यवस्था।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>महिला रोजगार&colon; 1&period;81 करोड़ महिलाओं को सशक्त किया गया। बचे लाभार्थियों को इसी महीने भुगतान।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>सीमांचल विकास&colon; गोरखपुर-सिलीगुड़ी फोरलेन&comma; कोसी-मेची लिंक परियोजना&comma; बैरगाछी-सिकटी सड़क से विकास को गति।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>सुरक्षा&colon; 735 KM सीमा पर 194 BOP स्थापित।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कई योजनाओं के लाभार्थियों को मिला चेक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में CM ने अभियान बसेरा-2&comma; आयुष्मान वय वंदन कार्ड&comma; मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना&comma; अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चेक दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर मंत्री डॉ&period; रामचंद्र प्रसाद&comma; सांसद प्रदीप कुमार सिंह&comma; विधायक विजय कुमार मंडल समेत कई जनप्रतिनिधि और DGP विनय कुमार&comma; विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित वरीय अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हरित ऊर्जा को बढ़ावा : बिहार ने केंद्र से मांगा सहयोग, 3305 मेगावाट ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और BESS के लिए वित्तीय मदद का आग्रह

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, गंदगी-जांच में देरी पर भड़के

पूर्व मुखिया राकेश कुमार का अधूरा सपना हुआ साकार, बेटों ने पूरा कराया राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण