मजेदार कहानियों से सीखते हुए गणितीय समर कैंप का सफल समापन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; बिहार शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त समन्वय से ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित &OpenCurlyDoubleQuote;कमाल का कैंप – समर कैंप 2025” का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह कैंप 2 जून से 20 जून 2025 तक पटना जिले के सभी 23 प्रखंडों में चलाया गया। इसका उद्देश्य कक्षा 5वीं एवं 6वीं के ऐसे बच्चों को संख्याओं की पहचान&comma; जोड़-घटाव की संक्रियाओं जैसी बुनियादी गणितीय क्षमताओं में सुधार करना था&comma; जो इन बुनियादी अवधारणाओं को समझने में संघर्ष कर रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अभिनव पहल के तहत 1662 समर कैंप का संचालन किया गया&comma; जिसमें कुल 18&comma;924 बच्चों ने भाग लिया। इन कैंपों में खेल&comma; माथापच्ची&comma; शाब्दिक सवाल-जवाब&comma; मजेदार कहानियाँ &lpar;जैसे &OpenCurlyDoubleQuote;कहानी ट्रेन”&rpar; जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को गणित सिखाया गया&comma; जिससे उन्होंने खेल-खेल में संख्याओं से जुड़ाव महसूस किया और गणित सीखना आनंददायक अनुभव बना।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय&comma; सबलपुर में आयोजित समापन कार्यक्रम में शिक्षकों&comma; अभिभावकों एवं बच्चों की उपस्थिति में शिक्षा सेवक रवि रंजन एवं मोना खातून को समर कैंप में योगदान हेतु प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभूति कुमार ने बच्चों की प्रगति की सराहना करते हुए कैंप का औपचारिक समापन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम की सफलता में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय सहित सुधांशु कुमार&comma; अनीता मिश्रा&comma; सुनील कुमार&comma; गीता देवी&comma; घनश्याम कुमार&comma; सबिता कुमारी&comma; रश्मि कुमारी&comma; सोनी कुमारी&comma; अंशु सोनालिका&comma; संध्या कुमारी&comma; रानी कुमारी&comma; सानिया प्रवीण एवं सुनीता कुमारी की सक्रिय और प्रेरणादायक भूमिका रही। यह समर कैंप न केवल बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल रहा&comma; बल्कि समुदाय और स्कूल के बीच सहयोग को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बेगूसराय में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, 11 सिलेंडर जब्त!

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग