पटना में नरसंहार जैसी वारदात : घर में घुसकर दो मासूमों की हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> राजधानी पटना के जानीपुर थाना अंतर्गत नगवां गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया&period; अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो मासूम भाई-बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जलाने का प्रयास किया&period; मृतकों की पहचान अंजलि कुमारी &lpar;15&rpar; और अंशु कुमार &lpar;10&rpar; के रूप में हुई है&period; दोनों बच्चे स्कूल से लौटकर घर पर ही थे जब यह जघन्य घटना घटी&period; घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>घर का दरवाजा खुला&comma; अंदर से आई जलने की बदबू-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना उस वक्त सामने आई जब बच्चों की मां शोभा देवी ड्यूटी से लौटकर दोपहर करीब 12&colon;30 बजे घर पहुंचीं&period; मुख्य दरवाजा खुला था लेकिन अंदर का कमरा बंद&period; शक होने पर उन्होंने पास में काम कर रहे मजदूरों की मदद से दरवाजा खुलवाया&period; अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए&period; बेटी अंजलि का शव बेड पर जला हुआ मिला&comma; शरीर पर किसी केमिकल के निशान थे&period; बेटा अंशु दूसरे कमरे में मृत मिला&comma; उसका शरीर भी आंशिक रूप से जला हुआ था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हत्या कर जलाने की आशंका&comma; पिता ने बताया सुनियोजित साजिश-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पिता ललन गुप्ता ने साफ आरोप लगाया कि बच्चों की गला दबाकर हत्या की गई और फिर शव को जलाने की कोशिश की गई&comma; ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे&period; उनका कहना है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था&comma; जिससे आत्महत्या या हादसे का भ्रम पैदा किया जाए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>इलाके में फैला आक्रोश&comma; लोगों ने सड़क किया जाम-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की खबर फैलते ही गांव में सैकड़ों लोग जुट गए&period; आक्रोशित ग्रामीणों ने फुलवारी-जानीपुर मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया&period; करीब छह घंटे तक आवागमन ठप रहा&period; लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एफएसएल टीम को बनाया बंधक&comma; डॉग स्क्वॉड की मांग पर अड़े लोग<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच के लिए पहुंची एफएसएल &lpar;फॉरेंसिक साइंस लैब&rpar; टीम को भीड़ ने घर में ही बंद कर दिया और खोजी कुत्ते की टीम बुलाने की मांग पर अड़ गए&period; बाद में डॉग स्क्वॉड के पहुंचने पर खोजी कुत्ता घटनास्थल से गांव के पश्चिम दिशा में भागा&comma; जिससे कुछ सुराग मिलने की उम्मीद बनी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रशासन अलर्ट&comma; कई थानों की पुलिस तैनात-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी &lpar;पश्चिमी&rpar; भानु प्रताप सिंह&comma; फुलवारीशरीफ के डीएसपी-2&comma; नौबतपुर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची&period; उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच का नेतृत्व किया&period; एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विधायक ने जताई शंका&comma; दुष्कर्म की भी आशंका-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक गोपाल रविदास ने इसे सामान्य हादसा नहीं&comma; बल्कि सुनियोजित नरसंहार करार दिया&period; उन्होंने आशंका जताई कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समाज और व्यवस्था पर बड़ा सवाल-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगवां गांव में पिछले 15 वर्षों से रह रहे इस परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी&period; शांतिप्रिय और सामान्य जीवन जीने वाले परिवार के दो बच्चों की इस तरह बेरहमी से हत्या ने कानून व्यवस्था और मानवता दोनों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>परिजन और ग्रामीणों की मांग &&num;8211&semi; हत्यारों को फांसी दो<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है&period; हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही मांग – &&num;8220&semi;हत्यारों को फांसी दो&&num;8221&semi;&period; ग्रामीणों का आरोप है कि यदि विधायक मौके पर नहीं पहुंचते तो पुलिस इस मामले को दुर्घटना बताकर दबा देती।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस का कहना है कि जांच गंभीरता से चल रही है&period; जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी&period; लेकिन सवाल यह है कि जब घर के अंदर दो मासूमों की हत्या हो सकती है&comma; तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं&quest;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर