अनुमंडल क्षेत्र में चलाया मास्क चेकिंग अभियान, बिना मास्क वालों के काटे गए चालान

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> अनुमंडल क्षेत्र के नरपतगंज बाजार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया जा रहा है&comma;इसके साथ ही मास्क नहीं पहने वाले लोगों से जुर्माना की राशि भी वसूली जाती है&period; इसी कड़ी में मंगलवार को नरपतगंज बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह&comma; अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं अंचल कर्मी शशि प्रसाद एवं अन्य कार्मिक ने पुलिस बल के साथ नरपतगंज बाजार में मास्क चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने का अपील किया&comma; तो वहीं मास्क नहीं पहने वाले व्यक्तियों का चालान काटकर जुर्माना भी वसूला&period;<&sol;p>&NewLine;<p>वहीं नरपतगंज थानाध्यक्ष एम हैदरी भी दलबल सहित मास्क चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क पहने लोगों का चालान काटा&comma; जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।इस दौरान कुल मिलाकर करीब 100 लोगों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।<br &sol;>&NewLine;वहीं फारबिसगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद ने आज बुधवार को पुलिस बलों के साथ फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय के सामने मास्क चेकिंग अभियान चलाया और बिना मास्क वालों का चालान काटा।जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स पटना में ‘अवबोधन 2026’ का शुभारंभ, पूर्वी भारत में पहली बार एंडोस्कोपिक स्कल बेस सर्जरी का व्यापक हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम

रहमानी 30 के छात्र उबेद आलम ने सीएमए नेशनल यूथ कॉमर्स ओलंपियाड में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1