सामूहिक विवाह समारोह में मारवाड़ी युवा मंच ने की शीतल पेय एवं जल सेवा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भीषण गर्मी के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए मारवाड़ी युवा मंच&comma; पटना उमंग शाखा द्वारा जूस&comma; कोल्ड ड्रिंक एवं शीतल जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य माँ वैष्णो देवी सेवा समिति&comma; पटना द्वारा आयोजित 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम नाला रोड स्थित बीच मंदिर&comma; कदमकुआँ में आयोजित किया गया&comma; जहां विवाह समारोह में शामिल अतिथियों&comma; श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल पेय पदार्थों और ठंडे जल की व्यवस्था की गई। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और मंच के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मारवाड़ी युवा मंच&comma; पटना उमंग शाखा के सदस्यों ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक गौरव अग्रवाल &lpar;विक्की&rpar; एवं सह-संयोजक राहुल अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शाखा के अध्यक्ष अनिमेश माधोगड़िया ने आयोजन की सफलता पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समाजसेवा एवं मानवता के कार्यों में मंच सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा