मारुति स्विफ्ट डिजायर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, मारुति सवार दो ममेरे फुफेरे भाईयों की मौत!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके से होकर गुजरता हुआ बिहटा सरमेरा हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर से हुुु टक्कर ने दो यूूवको को असमय मौत के मुंह में पहुंचा दिया । यह हृदय विदारक घटना बिहटा सरमेरा हाईवे रोड में घुड़दौड़ के पास हुआ&period; प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेलगाम रफ्तार से जा रही मारुति स्विफ्ट डिजायर कार ने एक ईंट लोडेड खड़े ट्रैक्टर में पीछे से ठोक दिया । दुर्घटना में कार में सवार दो दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में दोनों लड़कों के शव बुरी तरह फंसे हुए थे।  इधर घटना की जानकारी पाकर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । दुर्घटना में मृतक युवक कंसारी गांव निवासी विनय पासवान के बेटे रवि कुमार 25 साल और जहानाबाद के अमीरगंज जमुक निवासी दीपक कुमार 27 साल के रूप में शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहटा  सरमेरा हाईवे जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे । दुर्घटना की खबर पाकर पहुंचे स्थानीय समाज सेवी द्वारिक पासवान पहुंचे और  रोते बिलखते परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया।  मौके पर पुनपुन वीडियो सीओ समेत गौरीचक व पुनपुन थाना की पुलिस पहुंची।  आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के बाद कार में दबे शवों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिवार को तत्काल ₹20000 नगद और ₹400000 की राशि का चेक दिया। वहीं जहानाबाद निवासी मृत युवक दिपक के परिजनों को जहानाबाद से मुआवजा की राशि दिलाई जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दुर्घटना के बारे में बताया जाता है कि लखना के पास कंसारी गांव निवासी दिनेश पासवान का बेटा रवि कुमार के घर उसका रिश्तेदार भाई जहानाबाद से दीपक कुमार आया हुआ था । दोनों आपस मे ममेरे फुफेरे भाई लगते थे। दोनों भाई  भाई रवि की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से डुमरी हॉल्ट की तरफ जा रहे थे। कार रवी ही चला रहा था।  इसी दौरान लखना के पास घुड़दौड़ मोड़ के सामने खड़ा हुआ ट्रैक्टर में पीछे से कार का धक्का लग गया । कार की गति तेज होने के चलते कार चला रहे रवि का नियंत्रण का कार से à¤›à¥‚ट गया और बड़ा दुर्घटना का गवाह दोनों के मौत के रूप में सामने आया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दुर्घटना के बाद मृतक परिवारो में कोहराम मचा रहा। मृतक रवी कुमार के पिता विनय पासवान&comma; मां उर्मिला देवी&comma; पत्नी पूजा देवी&comma; भाई लल्लु&comma; जीतन&comma; कन्हैया समेत परिवार के अन्य लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। वहीं उसकी एक छोटी बेटी को समझ मे नही आ रहा था कि उनके सर से पिता का साया उठ गया।  मासूम बच्ची तनुजा परिवार के लोगो को रोता देख बिलख रही थी । वही जहानाबाद निवासी दीपक के पिता शिवजी पासवान पत्नी नीतू देवी दो छोटे बच्चे अंकुश 5 साल और अंकित 8 साल को लेकर रोते बिलखते पहुंचकर विलाप करने लगे। दोनो परिवारो के लोगों को विलाप करता देख मौजूद ग्रामीणों की आंखे भी बरसने लगी । ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने किसी तरफ रोते बिलखते परिवार के लोगो को सम्भला और घर ले गए। वही पुलिस क्षतिग्रस्त कार को जप्त करने की कार्रवाई में जुटी रही। <&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी