8 साल के बच्चे को लेकर विवाहिता फरार, परिजन परेशान

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> परसा बाजार थाना क्षेत्र के टरवा गांव से एक विवाहिता महिला अपने 8 साल के बेटे के साथ फरार हो गई। घटना के बारे में जब घरवालों को जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। विवाहिता महिला नीलम देवी अपने साथ गहने जेवरात पासबुक आदि अन्य कागजात भी लेकर भागी है। विवाहिता के ससुर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा सिपु सिंह की पत्नी नीलम देवी उनके आठ साल के पोता शुभम को लेकर कहीं भाग गई। इस घटना की जानकारी उन्हें मंगलवार को देर शाम बेटे सिपु सिंह ने दिया। फरार महिला नीलम देवी की शादी उनके बेटे सिपु सिंह के साथ करीब तेरह साल पहले हुई थी । फरार महिला अपने बड़े बेटे दस साल के शंकर को यही छोड़ गई है जो अपने माँ और भाई के अचानक घर से चले जाने से रोते रोते परेशान हाल है । पीडित परिवार अब इस मामले में परसा बाजार थाना जाकर मामला दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश