माओवादियों का उत्पात, सोनुवा में उड़ाई रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें जहां-तहां रूकी

&NewLine;<p><strong>झारखंड&colon;<&sol;strong> चाईबासा भाकपा माओवादियों ने ऑपरेशन प्रहार के खिलाफ 26 अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया है&period; इस दौरान माओवादियों ने रविवार की देर रात हावड़ा-मुंबई मेन रेल मार्ग के लोटापहाड़ सोनुवा के बीच विस्फोट कर रेलवे ट्रक को उड़ा दिया है&period; घटना रात के करीब ढ़ाई बजे की है&period; नक्सलियों के विस्फोट से करीब एक मीटर लंबे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है&period; घटना के बाद नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर पोस्टर बैनर भी छोड़ा है&period; लंबे समय बाद नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को बनाया है अपना निशाना एक लंबे समय के बाद झारखंड में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया है&period; जिस समय नक्सलियों ने विस्फोट किया&comma; उस वक्त कोई भी ट्रेन उस ट्रैक पर नहीं आ रही थी&period; वरना बड़ी घटना हो सकती थी&period; घटनास्थल से बरामद बैनर में नक्सलियों ने लिखा है कि देशव्यापी किसान आंदोलन और विभिन्न जनसंघर्षों पर राजकीय दमन के खिलाफ आज भारत बंद हैं&period; घटना के बाद वहां पहुंची रेलवे सुरक्षा बल व स्थानिय पुलिस ने बैनर-पोस्टर को हयाया&period;ट्रेन का परिचालन ठप&comma; मरम्मती का काम शुरु अप लाइन मे 322&sol;17-19 के पास हुई इस घटना के बाद ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है&period; टाटानगर में साउथ बिहार और उत्कल मेल खड़ी है और मनोहरपुर में अहमदाबाद और आजाद हिंद को रोका गया है&period; इसके अलावा हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस&comma; टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस&comma; हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और कई पैसेंजर ट्रेनें व मालगाड़ी जहां-तहां रोक दी गई है&period; सुबह से रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम जारी है&period;माओवादियों ने किया है भारत बंद आह्वान झारखंड के खूंटी&comma; गिरिडीह और चाईबासा जिले में माओवादियों ने रविवार को कई जगहों पर पोस्टरबाजी कर 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया था&period; पोस्टरों में कहा गया था कि बिहार के गया जिले में एसपीओ द्वारा पीएलजीए के चार कमांडरों को जहर खिलाकर हत्या की गई&period; बाद में इस घटना को पुलिस ने मुठभेड़ का रंग देकर प्रचार किया गया&period; इसके खिलाफ 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल करें&period;पुलिसिया अभियान को लेकर बंद का ऐलान भाकपा माओवादियों के खिलाफ चल रहे पुलिसिया अभियान के विरोध में संगठन ने भारत बंद का ऐलान किया है&period; भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने 20 मार्च को प्रेस रिलीज जारी कर 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने की अपील की थी&period; माओवादियों ने बयान में लिखा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार के नेतृत्व में पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों की अक्टूबर 2020 में बैठक हुई थी&period; जिसमें वर्ष 2021 के जून तक निर्णायक अभियान चलाने का निर्णय हुआ था&period; नक्सल आंदोलन को कुचलने के लिए हजारों की संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है&period; छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में ड्रोन और हेलीकॉप्टर से साजो-सामान पहुंचाये जा रहे हैं&period; इसके विरोध में 26 अप्रैल को भारत बंद बुलाया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”