एनडीए में शामिल होना चाहते हैं देश के कई क्षेत्रीय दल : नंदकिशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश के कई क्षेत्रीय दल एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। 2024 लोकसभा चुनाव तक एनडीए का और वृहद आकार होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूरा देश जानता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही देश का विकास कर सकती है और आमजनों को सुरक्षा प्रदान कर सकती है। क्षेत्रीय दलों को भी इस बात का पूरा अहसास है कि एनडीए के साथ जुड़कर ही वे देश के विकास का सहभागी बन सकते हैं&comma; इसलिए कुछेक दलों को छोड़कर सभी क्षेत्रीय दल एनडीए के साथ जुड़ना चाह रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि एनडीए समरसता&comma; सद्भाव और विकास का प्रतीक है। इसका वृहद आकार जनहित और राष्ट्र हित में है। बिहार में भी एनडीए मजबूत है और इसकी मजबूती लगातार बढ़ रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी &&num;8216&semi;हम&&num;8217&semi; अब एनडीए का हिस्सा है और इससे सिर्फ बिहार का लाभ नहीं होगा&comma; बल्कि उन तमाम लोगों का उत्थान होगा&comma; जिस महादलित वर्ग से श्री मांझी आते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह