ममता बनर्जी की पैर में लगी चोट!

<p>पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैरे में चोट लगने के बाद उन्होंने सीने में भी दर्द की शिकायत की &period; इसके बाद उन्हें फिलहाल कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है&period; अस्पताल में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी पहुंच गये हैं&period; यहां पर काफी संख्या में तृणमूल समर्थक भी पहुंच गये हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>अस्पताल में ममता बनर्जी का इलाज करने के लिए छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही कर दिया गया था&period; इस मेडिकल बोर्ड में हड्डी विभाग&comma; जनरल मेडिसीन&comma; एनेसथीसिया&comma; इमरजेंसी&comma; सर्जरी और न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष शामिल हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>दरअसल&comma; ममता बनर्जी को हल्दिया से नंदीग्राम जाना था&period; वह पूजा करने के लिए एक मंदिर में गयीं थीं&period; ममता बनर्जी ने कहा है कि जब वह मंदिर से निकलने के बाद अपनी कार में बैठने जा रहीं थीं&comma; तभी किसी ने कार के गेट को जोर से धक्का मारा&comma; जिसकी वजह से वह गिर गयीं&period; उनके पैर में चोट आयी है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>ममता बनर्जी ने इस घटना को साजिश बताया है और कहा है कि वह इसके खिलाफ चुनाव आयोग जायेंगी&period; वहीं&comma; भारतीय जनता पार्टी &lpar;भाजपा&rpar; के नेता अर्जुन सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही हैं&period; यह पूरी तरह से पुलिस की नाकामी है&period; यदि ममता बनर्जी पर किसी ने हमला किया&comma; तो वह भाग कैसे गया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें नंदीग्राम जाना था&comma; लेकिन अब वह वहां नहीं जायेंगी&period; उनके पैर में प्लास्टर हुआ है और वह अब कोलकाता लौट रही हैं&period; उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम में दूसरे फेज में 1 अप्रैल को चुनाव है&period; यहां उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी &lpar;भाजपा&rpar; के शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>शुभेंदु ने अभी तक अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है&period; भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी 12 मार्च को अपना पर्चा दाखिल करेंगे&period; इस बीच&comma; संयुक्त मोर्चा &lpar;कांग्रेस-वाम मोर्चा-इंडियन सेक्युलर फ्रंट के गठबंधन&rpar; ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी &lpar;माकपा&rpar; के टिकट पर मीनाक्षी मुखर्जी को मैदान में उतार दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चला कर उजाड़ने वाली नीति कहीं से ठीक नहीं है : एजाज अहमद

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती