फुलवारी शरीफ में स्मैक तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.52 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14&period;52 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है&period; आरोपी के पास से 25 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार&comma; एक अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खगौल लख के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं&period; सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-01 के नेतृत्व में फुलवारी शरीफ थाना पुलिस की विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खगौल लख के पास छापा मारा&period; इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई&period; तलाशी में उसके पास से 25 पुड़िया स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ&comma; जिसका कुल वजन 14&period;52 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगीश नारायण सिंह &lpar;24 वर्ष&rpar;&comma; पिता स्वर्गीय शंभू सिंह&comma; निवासी चचौल&comma; थाना नौबतपुर&comma; जिला पटना के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 1316&sol;26&comma; दिनांक 01 अगस्त 2026 के तहत धारा 8&lpar;सी&rpar;&sol;21&lpar;बी&rpar; एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से है या नहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष&comma; पुलिस अवर निरीक्षक मो&period; शेर साह&comma; पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार&comma; सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह तथा फुलवारी शरीफ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे&period; पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्कूल की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

ईद मिलाद-ए-नबी पर लालू-तेजस्वी समेत राजद नेताओं ने दी मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

गोयल कराटे एकेडमी में बेल्ट टेस्ट, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन