नरपतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कारोबार में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीगंज पंचायत के पथराहा वार्ड संख्या-06 निवासी मुख्य कारोबारी अभिषेक कुमार&comma; पिता सुरेश मंडल तथा दरगाहहीगंज वार्ड संख्या-05 निवासी धीरेंद्र यादव&comma; पिता खोखा यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धीरेंद्र यादव ग्राहक खोजने का काम करता था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवीगंज क्षेत्र में कुछ लोग सूखा नशा &lpar;स्मैक&rpar; की बिक्री कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही एसआई धनजी कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को स्मैक की बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 4 ग्राम स्मैक बरामद किया तथा कारोबार में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी