नदी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वाहन जांच के दौरान 358 बोतल नशीला कफ सिरप बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> नदी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 35&period;800 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है&comma; जबकि नशीले पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार&comma; 5 जून को नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा पक्कीदरगाह के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पक्कीदरगाह पीपा पुल की ओर से आ रहे एक टेम्पो &lpar;बीआर01पीक्यू7456&rpar; पर सवार दो पुरुष और एक महिला ने पुलिस को देखकर वाहन तेज गति से बँकाघाट स्टेशन की ओर भगा दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर टेम्पो को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 100 एमएल की कुल 358 बोतल &lpar;35&period;800 लीटर&rpar; कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से टेम्पो समेत नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के जगदीशपुर निवासी 21 वर्षीय राजू कुमार&comma; रुस्तमपुर तीन पैरिया निवासी 20 वर्षीय हनुमान कुमार तथा समस्तीपुर जिले के सरसोंवा दीयर निवासी 34 वर्षीय शोभा देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या 222&sol;2026 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम&comma; 2018 की धारा 30&lpar;ए&rpar; के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में नदी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार&comma; सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार&comma; मनोज कुमार&comma; पीटीसी राजेश कुमार सहित सशस्त्र बल&comma; गृहरक्षक एवं जिला बल के जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज कल होंगे जनता को समर्पित : ई. कुमार शैलेंद्र

बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम-एसपी का जनता दरबार, भूमि विवादों के जल्द निपटारे के निर्देश

लोजपा (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को बनाया विधान परिषद चुनाव 2026 का प्रत्याशी