रेल थाना हाथीदह की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बेगूसराय&sol;हाथीदह&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; रेल थाना हाथीदह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; दिनांक 17 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 06&colon;30 बजे यानाध्यक्ष पु०अ०नि० मनोज कुमार को सूचना मिली कि राजेंद्र पुल के पार रेलवे ट्रैक पर दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रेनों पर चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मोकामा पोस्ट प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में स०उ०नि० भोला लाल साह एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।<br>करीब 10&colon;30 बजे पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया&comma; जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। तलाशी के दौरान दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में संजीव दास ने स्वीकार किया कि टेक्नो कंपनी का एक स्क्रीन टच मोबाइल बीती रात जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस में हाथीदह के पास एक यात्री की जेब से चोरी किया गया था। मोबाइल के मालिक की पहचान दरभंगा निवासी रोहन कुमार के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; दोनों आरोपी शातिर रेल चोर हैं और इनके खिलाफ कई थानों में पूर्व से मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। एफसीआई थाना के सहयोग से जब इनके घर की तलाशी ली गई&comma; तो वहां से चार अतिरिक्त मोबाइल फोन&comma; एक लेडीज पर्स&comma; ₹24&comma;000 नकद और चांदी की सिकड़ी बरामद की गई। किसी भी सामान का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जब्ती सूची तैयार कर ली है। रेल पुलिस अब हाल के दिनों में ट्रेनों में हुई चोरी की अन्य घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार शरीफ में जमीन कब्जाने की कोशिश पर बवाल, सड़क जाम और आगजनी से मचा हड़कंप

भारत की जनगणना–2027 : डिजिटल युग में ऐतिहासिक शुरुआत, बिहार में स्व-गणना अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने तीन विभागों की समीक्षा की, बिहार की ब्रांडिंग और एरोसिटी विकास पर जोर