दो वर्ष पुराने राजू कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>गौरीचक में दो वर्ष पहले राजू कुमार की बेरहमी से हत्या कर शव को छुपा दिया गया था&period; इस सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनिष कुमार उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गया जिले के चाकंद स्थित एक ईंट भट्ठा परिसर से गिरफ्तार कर लिया है&period; लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। यह पूरा मामला 02 नवंबर 2023 का है&period; गौरीचक थाना क्षेत्र में राजू कुमार को मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया गया था&period; वादिनी के लिखित आवेदन पर मनिष कुमार और सन्दु कुमार सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी&period; शुरुआत में मारपीट&comma; धमकी और अपहरण से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ था&comma; लेकिन अनुसंधान के दौरान हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा जोड़ दी गई। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मनिष कुमार फरार चल रहा था&period; पुलिस ने उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट&comma; इस्तेहार और कुर्की की कार्रवाई भी कराई&comma; लेकिन वह गिरफ्त से बाहर था&period; पुलिस लगातार तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आखिरकार विशेष टीम को सूचना मिली कि आरोपी गया जिले के चाकंद इलाके में छिपा हुआ है&period; पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे एक ईंट भट्ठा परिसर से दबोच लिया&period; गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए&comma; जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने किया&period; पुलिस अधिकारियों के अनुसार&comma; इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। दो वर्ष पुराने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से मामले के खुलासे की उम्मीद और मजबूत हुई है&period; पुलिस का कहना है कि शेष फरार अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 26 फरवरी को

एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अररिया फारबिसगंज कोठीहाट चौक में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाला शातिर गिरफ्तार!