गायघाट में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पटनासिटी के गायघाट स्थित पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान गायघाट में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में विराजमान भगवान उमेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक एवं दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने विधि-विधान के साथ जलाभिषेक&comma; बेलपत्र अर्पण एवं पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजायमान रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संध्या 7 बजे माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का पारंपरिक विवाह समारोह संपन्न कराया गया&comma; जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विवाह के पश्चात भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता&comma; उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय&comma; सचिव विजय कुमार&comma; सह सचिव मुकेश कुमार ठाकुर&comma; कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार गोल्डन&comma; कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद&comma; विधि-व्यवस्था प्रभारी छोटू गिरी तथा पुजारी अनिल पांडेय सहित अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक भक्तों की सेवा में सक्रिय रूप से लगे रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…