नारी सशक्तिकरण का महाकुंभ : शेखपुरा में स्वास्थ्य, शिक्षा और कला का संगम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;&nbsp&semi;उमेश कुमार <&sol;strong>&colon;&nbsp&semi;आज जिले में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिखी गई। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन श्री शेखर आनंद&comma; जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर किया। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और महिलाओं के कौशल प्रदर्शन का एक अनूठा संगम रहा।आज हुए कार्यक्रम में जहां महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक विशेष एनीमिया जांच शिविर लगाया गया और हीमोग्लोबिन स्तर की मुफ्त जाँच के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा पोषण संबंधी उचित परामर्श भी दिए गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;02&sol;img-20260213-wa00236093601306292808635&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-80622" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छात्राओं द्वारा इस अवसर पर अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए नवाचारी मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी ने यह साबित किया कि महिलाएं तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।इसी क्रम में आज आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कला के माध्यम से सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई। उन्होंने सुंदर रंगोलियों के जरिए सामाजिक कुरीतियों के अंत और महिला अधिकारों के प्रति जनता को जागरूक किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज तभी सशक्त हो सकता है जब हमारी महिलाएं स्वस्थ और शिक्षित हों। एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से उन्हें मुक्त करना और उन्हें नवाचार की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इस गरिमामयी अवसर पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ महिला विकास निगम के कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया