मधुरेंद्र कुमार ने दी महान शिल्पकार राम सुतार को अनोखी श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>राजगीर &lpar;नालंदा&rpar;।<&sol;strong> भारत के महान और विश्वप्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के निधन की खबर मिलते ही कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार से भावुक होकर अंतर्राष्ट्रीय सैंड व लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नालंदा में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के दौरान अपनी अनूठी कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने जंगली पेड़ों के हरे पत्तों पर लीफ आर्ट बनाकर दिवंगत शिल्पकार को नमन किया। उन्होंने करीब 3 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद तेजधार वाले नुकीले चाकू से पत्तों को बारीकी से काटते हुए भारतीय मूर्तिकार राम सुतार की अत्यंत सूक्ष्म और जीवंत तस्वीर उकेरी। इस कलाकृति पर उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा—<br &sol;>&OpenCurlyDoubleQuote;अलविदा शिल्पकार राम सुतार”।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;हम भी एक कलाकार और शिल्पकार होने के नाते राम सुतार जी के निधन से बेहद दुखी हैं। दुनियां के सबसे बड़े स्टैचू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार का जाना न सिर्फ भारत&comma; बल्कि पूरे विश्व कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आगे कहा कि राम सुतार द्वारा निर्मित गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 600 फीट ऊंची &OpenCurlyQuote;स्टैचू ऑफ यूनिटी’ और बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में स्थापित दो बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए महात्मा गांधी की 72 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा जैसे स्मारक भारतीय कला और इतिहास में सदैव अमर रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजगीर महोत्सव में मौजूद दर्शकों और कला प्रेमियों ने मधुरेंद्र कुमार की इस भावनात्मक लीफ आर्ट को देखा और महान शिल्पकार राम सुतार को श्रद्धांजलि अर्पित की। कला के जरिए दी गई यह श्रद्धांजलि लोगों के दिलों को छू गई और पूरे महोत्सव परिसर में एक भावुक माहौल बन गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!