रांची से पटना आ रही लग्जरी बस में मिली शराब, बस के ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> गौरीचक थाना पुलिस ने पटना गया रोड में सोहगी मोड़ के पास झारखंड के रांची से आ रहे एक बस की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है । रांची से पटना रहे लग्जरी बस में अंग्रेजी शराब छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने बस के चालक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है । वही दूसरी तरफ लंका कछुआरा से देशी शराब बेचने वाली शातिर धंधेबाज रेखा देवी उर्फ रेखा मांझी को गिरफ्तार किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि झारखंड से आ रहे वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है । इसी दौरान रांची पटना के एक लग्जरी बस में डिक्की में छुपा कर रखा हुआ अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । बरामद अंग्रेजी शराब करीब 125 लीटर आंका गया है। इस मामले में बस के ड्राइवर समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं । जिनमें मुकेश शर्मा जहानाबाद&comma; श्रवण कुमार उदयनी संपतचक और नालंदा हरनौत निवासी रोशन पांडे शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बस को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है । थानाध्यक्ष ने बताया कि लंका कछुआरा में देसी शराब की बड़ी धंधेबाज रेखा मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ शराब बेचने का मामला पूर्व में दर्ज हुआ था। उस वक्त छापेमारी के दौरान महिला शराब धंधेबाज फरार हो गई थी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : वैशाली में सहयोग शिविरों में 48 विभागों ने दिया सेवाओं का लाभ, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव