स्कूल परिसर मे लगी सर गणेश दत्त सिंह की आदमकद प्रतिमा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी &sol;पटना&comma; अजित &colon;<&sol;strong> प्रख्यात समाज सुधारक शिक्षाविद सर गणेश दत्त सिंह की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण पटना मे किया गया&period; आज पटना के कदमकुआ स्थित सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र उच्च माध्यमिक विधालय परिसर मे इस प्रतिमा का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने किया&period;इस अवसर पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा की यह बहुत ही सुखद क्षण है&period; इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के सहयोग से इस प्रतिमा को स्थापित किया गया&period; इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे कई वक्ताओ ने सर गणेश दत्त के जीवन पर प्रकाश डाला&period; स्वर गणेश दत्त के जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए वक्ताओ ने बताया की सामाजिक चेतना के लिए महान दानवीर सर गणेश दत्त जीवन भर प्रयासरत रहे&period;समाज के उत्थान में उन्होंने अपना पूरा जीवन खपा दिया&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सर गणेश दत्त 18 साल की उम्र में ससुराल गए&period; वहां किसी ने उनपर अनपढ़ होने की टीका टिप्पणी करते हुए मजाक किया&period; इसके बाद उन्होंने पढ़ने की ठानी&period;18 साल की उम्र में पढ़ाई शुरू करने के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा&period; न सिर्फ खुद पढ़े लिखे बल्कि&comma; सूबे का प्रतिनिधित्व भी किया&period;इस दौरान कई शैक्षणिक संस्थान खोलकर शिक्षा का अलख जगाया जिसमे से एक यह विद्यालय भी है जिसे सर जी डी पाटलिपुत्र हाई स्कूल के नाम से जाना जाता है&period; आज उस महान विभूति के जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण कर माल्यार्पण कर उनके अधुरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया&period; वही 1987 बैच के स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र गौरव सिन्हा जिन्हे लोग ऑक्सीजन मैन के नाम से भी जानते है उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया क्योंकि गौरव सिन्हा के प्रयास से पूर्ववर्ती छात्र एक साथ आये और धनसंग्रह कर इस प्रतिमा को स्थापित किया जा सका&period;वही स्कूल की प्राचार्य डॉ उषा सिंह ने इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों को धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों से इस विद्यालय के संस्थापक सर गणेश दत्त जी की प्रतिमा का लोकार्पण हो सका&period;इस मौके पर स्कूल के कई पूर्व शिक्षक और छात्र उपस्थित थे&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश