ढ़िबड़ा हसनपुरा में डॉ. लोहिया खेल क्लब भवन का शिलान्यास, श्याम रजक बोले– “वादा नहीं, विकास का प्रमाण है”

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढ़िबड़ा हसनपुरा गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत डॉ&period; राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया&period; यह कार्य विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह की पार्षद योजना निधि से कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता ढीबरा पंचायत अध्यक्ष बोध नारायण सिंह ने की जबकि संचालन फुलवारीशरीफ प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने किया&period; इस मौके पर पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए क्लब भवनों का निर्माण किया जा रहा है&period; इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी और वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान ग्रामीणों ने जल संकट की समस्या उठाई&period; शोरमपुर पंचायत के अधपा गांव में नहर में रुकावट की वजह से अन्य गांवों में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की&period; इससे खेतीबाड़ी प्रभावित हो रही है&period; इस संबंध में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण भी किया गया&period; वक्ताओं ने कहा कि एक वृक्ष लगाना सिर्फ प्रकृति की सेवा नहीं&comma; बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर श्याम रजक&comma; विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह&comma; विधान पार्षद नीरज कुमार&comma; प्रखंड अध्यक्ष जदयू रामप्रवेश सिंह&comma; ढीबरा पंचायत अध्यक्ष जदयू बोध नारायण सिंह&comma; युवा अध्यक्ष फुलवारीशरीफ प्रखंड अजीत कुमार उर्फ मुन्ना&comma; फुलवारी विधानसभा जदयू प्रभारी प्रिय रंजन पटेल&comma; बीएल वन फुलवारीशरीफ कमलेश सिंह&comma; बीस सूत्री सदस्य संजय कुमार दिवाकर&comma; श्रीकांत रजक&comma; अजय रजक&comma; राजू रजक सहित जदयू कार्यकर्ता&comma; नेतागण व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट