जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योति सीपाट में मंगलवार की देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी शुभम यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी&period; अपराधियों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं&comma; जिसमें चार गोलियां शुभम के शरीर में लगीं&period; गोलीबारी की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई&period; वारदात के बाद तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गए&period; गंभीर रूप से घायल शुभम को स्वजन तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे&comma; जहां उनका इलाज चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फोन पर बात करने घर से निकले&comma; तभी घेरा-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि शुभम यादव ज्योति सीपाट स्थित अपने घर में रहते हैं और जमीन खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं&period; मंगलवार की देर रात उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया&period; फोन पर बात करने के लिए वह घर से बाहर निकले और कुछ दूर टहल रहे थे&period; इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं&period; अचानक हुई फायरिंग से शुभम संभल भी नहीं पाए&period; करीब आधा दर्जन गोलियां चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए&period; चार गोलियां लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ऑपरेशन कर निकाली गईं गोलियां-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे&period; सूचना मिलने पर स्वजन भी वहां पहुंचे और घायल शुभम को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए&period; चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उनके शरीर में फंसी गोलियां निकाल दी हैं&period; फिलहाल उनकी हालत चिकित्सकों की निगरानी में बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-द्वितीय सदर रंजन कुमार और रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे&period; पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले&period; पुलिस के अनुसार&comma; सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन अपराधी शुभम पर गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं&period; पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है&period; घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं&comma; आवेदन का इंतजार-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएसपी-द्वितीय सदर रंजन कुमार ने बताया कि फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है&period; घायल शुभम यादव का बयान भी अभी दर्ज नहीं हो पाया है&period; स्वजन की ओर से भी पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है&period; पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है&period; उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

AI थीम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पटना विमेंस कॉलेज में NSS स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण-सह-शपथ ग्रहण समारोह