लालू ओबीसी आरक्षण के विरोधी : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगे की रणनीति की चर्चा की गई तथा संगठन को जमीनी स्तर तक ले जाने पर जोर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा को लेकर गलत परसेप्शन बनाकर ओबीसी को डराया जाता रहा है और अपनी राजनीति रोटी सेकी जाती रही है। राजद-कांग्रेस शुरू से ओबीसी आरक्षण का विरोधी रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में रही तब आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि राजद के नेता भले आरक्षण समाप्त नहीं करने का दावा करते हों लेकिन हकीकत है कि लालू प्रसाद सबसे बड़े ओबीसी आरक्षण विरोधी हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार में राजद का 15 साल शासनकाल रहा&comma; लेकिन उनके परिवार को छोड़कर एक भी ऐसा व्यक्ति दिखा दीजिए जिसे उस काल में आरक्षण मिला हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 1952 की बात हो या बिहार में कर्पूरी ठाकुर जी के शासनकाल हो&comma; आरक्षण लागू हुआ तो उसमे भाजपा का समर्थन रहा। मंडल कमीशन भी तब पास हुआ जब भाजपा का समर्थन था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते है कि आज ओबीसी वर्ग के मात्र तीन सचिव हैं&comma; लेकिन इसका पाप भी कांग्रेस ने किया है। अगर मंडल कमीशन पहले पास हो जाता तो यह स्थिति नहीं होती।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष ने नीचे स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि नीचे स्तर पर संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने सभी जिले में जयंती समारोह मनाने के लिए तैयारी करने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सम्मान समारोह में विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी&comma; संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया&comma; ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल&comma;उपाध्यक्ष कुमार अभिषेक&comma;विनोद प्रकाश मौर्य&comma; बिट्टू सोनी&comma; देव नारायण प्रजापति&comma;अचल सिन्हा&comma; मुकेश पटेल&comma; संजीव चौरसिया&comma; सुनील चौरसिया सहित सभी जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट