कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर लाखो लोगो ने लगाई आस्था की डुबकी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&comma; संजय कुमार तिवारी।<&sol;strong> लाखों लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगाई आस्था की डुबकी। बलिया के गंगा घाटों पर बलिया समेत अन्य जनपदों और राज्यो से पहुंचे लाखो श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई मां गंगा की पूजा अर्चना कर अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान गंगा घाट पर मां गंगा की भव्य आरती के साथ ही अनेक सांस्कतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आप को बताते चले कि जिला प्रशासन के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रेवले के द्वारा अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है तो वही सरकारी बसों का भी संचालन बढ़ा दिया गया है। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील है। रेलवे स्टेशन से गंगा घाट तक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य जनपदों से भी पुलिसकर्मियों की तैनाती है जिनकी ड्यूटी पूरे मेले तक रहेगा। आज ही के दिन से श्री भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर इस ऐतिहासिक ददरी मेला का शुभारंभ होता है जो लगभग 20 दिनों तक चलता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा