ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सुबह रेलवे ट्रैक पर चाचा को मिला भतीजे का शव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा <&sol;strong>&colon; काबड़ी रोड रेलवे फाटक के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहतक से जींद की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी सुदामा कुमार के रूप में हुई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक सुदामा कुमार कई वर्षों से पानीपत में रहकर पल्लेदारी का काम करता था। देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कबाड़ी रोड रेलवे फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हादसे की जानकारी उस समय हुई&comma; जब सुबह सुदामा का चाचा घूमने के लिए निकला। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर उसने पहचान की तो शव उसके ही भतीजे सुदामा का निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सुदामा कुमार तीन बच्चों का पिता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी काफिला रवाना

कुत्ते के आतंक से महिला समेत 3 लोग घायल, मौके पर पहुंची डायल 112

नशे की कमाई पर पुलिस का बड़ा प्रहार, इंदौरा के छन्नी में फिर 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज