कुम्हरार विधायक और पटना ट्रैफिक एसपी ने प्रमुख इलाकों का किया निरीक्षण, जाम और अतिक्रमण पर चर्चा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से आज कुम्हरार के विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख क्षेत्रों का स्थल भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजेंद्र नगर पुल के दक्षिणी भाग&comma; मेदांता अस्पताल के आसपास के क्षेत्र&comma; कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ एवं आसपास के इलाकों का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर निगम कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी&comma; पत्रकार नगर यातायात ओपी प्रभारी&comma; स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अतिक्रमण हटाने और यातायात के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी&comma; ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो। पटना यातायात पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहने की बात कही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मगध क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जन-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर IG विकास वैभव की बड़ी पहल

परीक्षा के बाद दीदियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बढ़ा आत्मविश्वास

2.5 इंच के छोटे चीरे से सफल हृदय सर्जरी, 20 वर्षीय युवती को मिला नया जीवन