राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता बने कुमार पाटलिपुत्रा सिंह सुशील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राष्ट्रीय लोक मोर्चा में संगठन विस्तार के तहत कुमार पाटलिपुत्रा सिंह सुशील को पार्टी का नया प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आलोक कुमार सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कुमार पाटलिपुत्रा सिंह सुशील लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका रही है। राम पुकार सिन्हा ने विश्वास जताया कि सुशील अब पार्टी की नीतियों और विचारों को मीडिया के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करेंगे&comma; जिससे संगठन को और बल मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मनोनयन पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में मंत्री दीपक प्रकाश&comma; विधायक दल के नेता माधव आनंद&comma; विधानसभा सचेतक एवं विधायक स्नेहलता कुशवाहा&comma; विधायक रामेश्वर कुमार महतो&comma; कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी और प्रशांत पंकज&comma; प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन