कृष्णोत्सव : दही-हांडी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सबका मन मोहा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव में दूसरे दिन भी गजब की भीड़ दिखी। दही हांडी प्रतियोगिता में समस्तीपुर की गोविंद टीम और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिव्यम और शुभांगी ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। साथ में मंत्री ललन सिंह&comma; मंत्री अशोक चौधरी&comma; संजय झा&comma; संजय गांधी&comma; बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल&comma; सांसद शांभवी चौधरी&comma; संजीव कुमार सिंह&comma; संजय सिंह आदि मौजूद थे। सुबह में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बच्चों को प्रतियोगिता में शिरकत कराने के लिए माता-पिता राधा-कृष्ण बनाकर &lpar;सजाकर&rpar; लाए थे। जिसमें हर बच्चा ही राधा-कृष्ण दिख रहा था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वैसे करीब 24 बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं दही-हांडी प्रतियोगिता में 10 टीम ने हिस्सा लिया। इसमें समस्तीपुर की गोविंदा टीम प्रथम स्थान पर रही। समस्तीपुर की गोविंदा टीम के विजयी होने पर क्षेत्र की सांसद शांभवी चौधरी खुशी से उछल पड़ी। हर टीम में 21 सदस्य थे। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों में दिव्यम और शुभांगी&comma; विवान शरण और शौम्या शंकर झा&comma; पी गिरी और अद्रिका भार्गव शामिल हैं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाने वाले राधा-कृष्ण &lpar;दिव्यम और शुभांगी&rpar; को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। हालांकि प्रतियोगिता शामिल होने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह भव्य आयोजन चार सितंबर तक पटना के मिलर ग्राउंड में चलेगा। शुक्रवार को वी प्राक धमाकेदार प्रस्तुती देंगे। वी प्राक को सुनने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य अतिथि नीतीन नवीन चिराग पासवान होंगे। वहीं गुरूवार की शाम कृष्णोत्सव का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद दही-हांडी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। जिसमें सभी टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। पर दस में से तीन टीम ही प्रथम&comma; द्वितीय और तृतीय स्थान पर कब्जा जमा लिया। इसमें प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 2&period;51 लाख&comma; द्वितीय को 1&period;51 लाख और तृतीय स्थान पाने वाले को 1&period;01 लाख रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। वैसे कृष्णोत्सव का आयोजन यूथ एलायंस फार सोशल हारमोनी एंड एनवायरनमेंट की ओर से किया है। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में आयोजित विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता जितने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति&comma; संगीत और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और युवाओं को सनातन से जोड़ना है। साथ ही कृष्ण हमारे जीवन में केवल आस्था के केंद्र नहीं&comma; बल्कि नीति&comma; धर्म साहस और लोककल्याण के प्रतीक भी हैं। सायण ने कहा कि-मेरा मानना है कि जब बच्चे श्री कृष्ण का रूप धारण करते हैं&comma; युवा उनकी लीलाओं का मंचन करते हैं और बांसुरी की धुन सीखते हैं&comma; तो वे केवल एक कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे होते हैं&comma; बल्कि अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे होते हैं। हम सबकी जिम्मेवारी है कि हम भी श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लें&comma; धर्म का साथ दें&comma; अन्याय के सामने खड़े हों और समाज के कमजोर वर्गो की सहायता करें। सायन कुणाल ने पटना एवं बिहार के सभी धर्मप्रेमियों&comma; युवाओं और आम जनता से सपरिवार इस पावन महोत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की