किसान कॉलोनी कोऑपरेटिव की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया पर्व

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। किसान कॉलोनी कोऑपरेटिव की ओर से फुलवारी शरीफ में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर पर्व की खुशियां मनाईं। आयोजन के दौरान लोकगीत&comma; सांस्कृतिक प्रस्तुतियां&comma; पारंपरिक खेल&comma; मेहंदी एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया&comma; जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया&comma; जहां पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सावन के गीतों पर नृत्य किया और पर्व की परंपराओं का आनंद लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस सफल आयोजन में सुमन कुमारी&comma; अभिलाषा सिन्हा&comma; सुनीता कुमारी एवं सविता उपाध्याय ने आयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने का अवसर है तथा ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम&comma; भाईचारा और महिलाओं के बीच एकजुटता को मजबूत करते हैं। समारोह के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने भविष्य में भी इसी तरह सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में 13 वर्षीय भतीजी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘सिक्योर कोडिंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रक्षाबंधन पर पंचक का साया, जानिए पटना में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त