किसान चौपाल आयोजन किया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कटिहार&lpar;सरफराज आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> प्रखंड फलका के मोरसंडा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर स्कूल में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि समन्वयक राजेश कुमार ने की। चौपाल में लक्ष्मीपुर गांव से आये कई किसानों ने भाग लिया। किसानों को जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक जय कुमार ज्योति ने बताया खरीफ सीजन के लिए सभी तरह के बीज प्रखण्ड कृषि विभाग द्वारा शत प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसानों के खाते में अनुदान की राशि सीधे भेजी जाएगी। हम सभी को जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना है। पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे जीरो टिल&comma; ड्रिप सिचाईं तकनीक&comma; विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई योजनाएं जैसे तनावरोधी बिजग्राम&comma; अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता&comma; मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना&comma; बागवानी आदि का लाभ किसान लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। खेतों में फसल अवशेष न जलाने का भी अनुरोध किसानों से किया। आतिश कुमार केसरी किसान सलाहकार ने सरकार के द्वारा इच्छुक किसानों के लिए भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताया व किसानों को विभाग के साथ सहभागी बन कर नयी कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। मौके पर दर्जनों कई अन्य किसान मौजूद थे।चौपाल में उपस्थित प्रतिनिधि मोरसंडा पंचायत मुखिया अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक&comma; समिति अमीरा खातून&comma; सरपंच नूरेशा खातून&comma; मोरसंडा के पूर्व उप मुखिया राजीव अक्षय&comma; वार्ड नंबर मसूद राजा उर्फ राजू&comma; और गाँव के सभी किसान उपस्थित थे<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील