किन्नर समाज ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन

&NewLine;<p><strong>गोपालगंज&colon;<&sol;strong> सैकड़ों की संख्या में किन्नर समाज के लोगों ने जहां जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। वही मीरगंज शहर के जेपी चौक को घंटों जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी किन्नर समुदाय के लोग शादी विवाह के मौके पर नाच और गाना पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग कर रहे थे। किन्नर समुदाय के लोगों ने जेपी चौक को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकतर किन्नर बिना मास्क के ही हंगामा कर रहे थे। मीरगंज थाना अध्यक्ष शशिरंजन कुमार और स्थानीय जिला परिषद सदस्य राम दर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर भी पहुंचकर किन्नरों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। काफी समझाने बुझाने के बाद मीरगंज थानाध्यक्ष के आश्वासन पर किन्नरों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा बिहार में 75% आरक्षण को केंद्र पर दबाव बनवाकर नवमीं अनुसूची में शामिल करवायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिला अंतर्गत चल रही विकासात्मक एवं लोक कल्याण कारी योजनाओं को दें गति : डीएम

समय पर जांच और अस्पताल की देखभाल से बढ़ा भरोसा, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहा बिहार