29 अगस्त रविवार को गोला रोड में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&sol;दानापुर&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार गोजू रियो कराटे डू एसोसिएशन के द्वारा राजधानी पटना के गोला रोड में आगामी 29 अगस्त को कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।इस चैंपियनशिप में पटना समेत आसपास के जिलों के कई कराटे प्रतिभागी भाग लेने जा रहे हैं।बिहार गोजू रियो कराटे डू एसोसिएशन की ओर से आयोजन समिति के विष्णु कुमार ने इसकी जानकारी दी।विष्णु कुमार स्वयं कराटे प्रशिक्षक हैं।इस संदर्भ में आयोजन समिति की ओर से हर्षित राज ने बताया कि दानापुर के विधायक रीतलाल यादव इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होंगे।इसके अलावा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के लेक्चरर नीरज कुमार तथा भारतीय खाद्य निगम के पूर्व प्रबंधक शत्रुघ्न प्रसाद सम्मानित अतिथि होंगे। एसोसिएशन की ओर से विष्णु कुमार ने बताया कि कराटे चैंपियनशिप का आयोजन युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कराटे जैसे खेल क्रियाओं का प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि बंगाल स्वीट्स&comma; सिजलर रेस्टोरेंट तथा दानियांवा फिश ढाबा के प्रबंध निदेशक कश्मीर चंद्र सिंहा&comma;तुलसी बैंक्विट एंड गेस्ट हाउस के प्रबंध निदेशक गौरव कुमार तथा हनी आरओ वाटर प्यूरीफायर के ऑनर सौरव कुमार ने इस चैंपियनशिप को स्पॉन्सर कर हमें अनुगृहित किया है। उन्होंने आशा जाहिर किया कि इस प्रकार के चैंपियनशिप के आयोजन से आम युवाओं के बीच कराटे प्रशिक्षण तथा शारीरिक स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा की कला को लेकर चेतना का संचार होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग