कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजीटिव

&NewLine;<p><strong>हिमाचलप्रदेश&colon;<&sol;strong> देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड की &&num;8216&semi;क्वीन&&num;8217&semi; कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत भी अब इसकी चपेट में आ चुकी हैं। कंगना रनौत कोरोना संक्रमित हो गई है और इन दिनों हिमाचल प्रदेश के अपने होमटाउन में हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। दरअसल कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है&comma; जिसमें वह योग करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा-&&num;8216&semi;पिछले कुछ दिनों से मैं आंखों में जलन के साथ काफी थकावट और कमजोरी महसूस कर रही थी। मैं हिमाचल के लिए निकलने वाली थी तो मैंने कल अपना टेस्ट कराया और आज इसका रिजल्ट आया है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं।मैंने खुद को क्वॉरेटीन कर लिया है। मुझे पता ही नहीं था कि यह वायरस मेरी बॉडी में पार्टी कर रहा है। अब मुझे पता चला है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी। प्लीज अपने ऊपर किसी चीज को हावी मत होने दें&comma; अगर आप डर गए तो यह आपको और ज्यादा डराएगा। आइए&comma; हम कोविड-19 को बर्बाद कर दें। यह कुछ नहीं बस थोड़े समय का फ्लू है&comma; जिसके बारे में बहुत दबाव बनाया गया है और अब यह कुछ लोगों के मन पर हावी हो गया है। हर हर महादेव।कंगना के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद उनके तमाम चाहनेवाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल कंगना अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। उल्लेखनीय है इन दिनों देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।हर दिन चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करे तो&comma; इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंगना रनौत से पहले अक्षय कुमार&comma; आमिर खान&comma; गोविंदा&comma; भूमि पेडनेकर&comma; अर्जुन रामपाल&comma; मिलिंद सोमन&comma; आशीष विद्यार्थी&comma; सतीश कौशिक आदि कई सेलिब्रिटीज भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र की तबीयत में सुधार, निधन की अफवाहों पर बेटी ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मों से आध्यात्म की ओर : अभिनेत्री इन्द्राणी तालुकदार का नया सफर

गजल गायक पंकज उधास का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार