रानीपुर में देवी स्थान से निकली कलश शोभायात्रा 

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> नगर के रानीपुर देवी स्थान काली मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन के शुभारंभ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को रानीपुर देवी स्थान पूजा स्थल से शुरू होकर करीब 300 की संख्या में महिलाओं की कलश शोभायात्रा अनीसाबाद मानिकचंद सूर्यमंदिर तालाब के पास पहुंची। वहां से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु पुन&colon; मंदिर स्थल पर लौटे। कलश यात्रा में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बाजे गाजे के साथ सैंकड़ो भक्तों ने भाग लिया। वहीँ कलश शोभायात्रा के पश्चात 24 घंटो का अखण्ड कीर्तन शुरू हुआ है जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!