पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल हुए कोरोना संक्रमित

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना एम्स के चीफ जस्टिस संजय करोल कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए । दौरे से पटना लौटने के बाद चीफ जस्टिस संजय करोल खुद ही सोमवार की देर शाम पटना एम्स पहुंचकर भर्ती हुए हैं । एम्स के डीन डॉ उमेश भदानी और नोडल कोरोना ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है । बताया जा रहा है कि चीफ जस्टिस कटिहार के दौरे से लौटने के बाद पटना एम्स पहुंचे जहां सोमवार की देर शाम भर्ती होने के बाद उनकी कोरोना जांच हुई । यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>बता दें कि चीफ जस्टिस के कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने की जानकारी के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। अब हाल के दिनों में उनके सम्पर्क में आये लोगों को भी कोरोना जांच का सामना करना पड़ेगा । गौरतलब हो कि चीफ जस्टिस कटिहार दौरे में कई कार्यक्रमो में भाग लेकर लौटे हैं । फिलहाल पटना एम्स में चीफ जस्टीज संजय करोल की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया