पत्रकार विनय मिश्रा का आज सड़क दुर्घटना में निधन हो गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार के गया में दैनिक जागरण संस्करण के वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा का आज सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह अपने बुलेट मोटरसाइकिल से अखबार के कार्यालय जा रहे थे जब खिरियावां गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े वैवाहिक रथ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद उन्हें बोधगया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया&comma; जहां से उन्हें गया स्थित एम्स रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विनय मिश्रा के निधन पर बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि विनय मिश्रा न सिर्फ निर्भय और निष्पक्ष पत्रकार थे&comma; बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति पहुंची है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विनय मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके निधन की खबर सुनकर उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कई पत्रकारों और सामाजिक व्यक्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा