झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत को मिली जान से मारने की धमकी

<p>झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आरही है&comma; जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है&period; बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए अपराधियों ने उन्हें निशाने पर ले रखा है&period; बीते चार जनवरी को राजधानी के किशोरगंज चौक पर मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के बाद पांच जनवरी को उन्हें एक बेनामी ई-मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है&period; इस मामले में मुख्यमंत्री आवास में तैनात विशेष शाखा के दारोगा मोहम्मद तंजील खान के बयान पर रांची के साइबर थाना में प्राथमिकी &lpar;केस नंबर 02&sol;2021&rpar; दर्ज की गई है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>प्राथमिकी धारा 500&sol;506&sol;507&sol;153&lpar;ए&rpar; भादवि और आइटी एक्ट की धारा 66&lpar;सी&rpar; व 66&lpar;डी&rpar; के तहत दर्ज की गई है। धमकी भरा ई-मेल मुख्यमंत्री के अलावा उनके सचिव को भी भेजा गया है&period; ई-मेल भेजने वाले का नाम व पता इस ई-मेल में नहीं है&period; इस ई-मेल में डीजीपी एमवी राव को भी धमकी दी गई है&period; केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी साइबर क्राइम थाना रांची के इंस्पेक्टर सतीश गोराई को दी गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

कोर्ट को छठी बार मिली बम से उडाने की धमकी

स्मैक तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में पहले से दर्ज हैं कई कांड