गिरने से जरीडीह बाजार स्टेट बैंक कर्मी हिलारियस तिग्गा की मौत

&NewLine;<p><strong>बोकारो&colon;<&sol;strong> बेरमो जरंगडीह स्थित धोरी माता अस्पताल के समीप दो पहिया वाहन में सवार जरीडीह बाजार स्टेट बैंक कर्मी की बुधवार को लगभग 3&colon;00 बजे चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। बैंक कर्मी हिलारियस तिग्गा बैंक से ड्यूटी करके अपने घर लौट रहा था। मृतक के साथ उक्त दो पहिया वाहन में बैठी साथी बैंक कर्मी मालती देवी ने घटने के संबंध में अपने बैंक मैनेजर को फोन पर घटना की जानकारी दी और बताया कि अचानक बैंक कर्मी तिग्गा को मोटरसाइकिल चलाने के क्रम में चक्कर आने लगी और वह मोटरसाइकिल को रोक दिया और मोटरसाइकिल खड़ा करने के बाद वे सड़क पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर देवानंद रविदास घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दिया। गांधीनगर थाना के एसआई संजय सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर 108 वाहन के माध्यम से उसे ढोरी स्थित केंद्रीय अस्पताल भेजा। बैंक मैनेजर देवानंद रविदास के मुताबिक ढोरी स्थित केंद्रीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बाहर से ही देखकर मृत घोषित कर दिया&comma; तसल्ली नहीं होने पर हम लोगों ने अपने कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो फुसरो ले गए जहां कार्यरत डॉक्टर ने चेकअप कर मौत की पुष्टि की। देर शाम होने के कारण कल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।मृतक बैंक कर्मी सिमडेगा का रहने वाला है फिलहाल वे अभी कथारा में रहकर जरीडीह बाजार स्टेट बैंक मे कलर के पद पर कार्यरत थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी