नरपतगंज में जमीन विवादों के निपटारे को लगा जनता दरबार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>जमीन विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर शनिवार को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े दर्जनों पीड़ित भूस्वामी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जनता दरबार में अंचल अधिकारी ने आवेदकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और संबंधित दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कई मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा कराया गया। वहीं&comma; जिन मामलों का समाधान अंचल स्तर पर संभव नहीं था&comma; उनमें संबंधित आवेदकों को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है&comma; ताकि विवादों का समय पर समाधान हो सके और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी राम उदगार चौपाल&comma; कार्यालय लिपिक उदय कुमार तथा नरपतगंज थाना पुलिस के कर्मी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान